
नव भारत न्यूज
इंदौर। स्वच्छता मॉडल के बारे में वित्त आयोग के दल ने देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट का दौरा किया। महापौर निगम अधिकारियों ने सीएनजी गैस बनाने की प्रोसेस एलईडी स्क्रीन पर लाइव दिखाई। साथ ही यह भी बताया कि इंदौर में आने वाले समय में एशिया का सबसे बड़ा सीएनजी प्लांट होगा, जो कचरे से गैस बनाएगा।
16 वें वित्त आयोग के सदस्यों द्वारा आज इंदौर प्रवास के दौरान देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बायो सीएनजी प्लांट का प्रजेंटेशन देखा और चाय एवं नाश्ता किया। इस दौरान उन्हें कचरे या अन्य किसी तरह की बदबू का एहसास नहीं हुआ। दल के सदस्य आश्चर्यचकित थे कि 550 टन कचरे से सीएनजी गैस बना रही है। निगम आयुक्त शिवम वर्मा और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि 850 टन क्षमता का सीएनजी प्लांट विस्तार कर रहे है। यह एशिया में सबसे बड़ा बायो सीएनजी गैस प्लांट होगा। इसके बाद महापौर ने शहर के सफाई व्यवस्था की जानकारी दी । साथ ही सिटी बस के संचालन में निगम प्लांट से पैदा की जा रही सीएनजी का उपयोग किया जा रहा है।
इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,संभाग आयुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कचरे बनी सीएनजी गैस से आश्चर्यचकित हुए वित्त आयोग के सदस्य
वित्त आयोग की पूर्णकालिक सदस्य एनी जॉर्ज मैथ्यू ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में संबोधित करते हुए कहा कि इंदौर ने स्वच्छता के संदर्भ में उल्लेखनीय कार्य किया है। आज कचरे से बनी सीएनजी गैस और परी देखकर आश्चर्य हुआ।
उन्होंने वित्त आयोग की वर्किंग के बारे में बताया कि आयोग को 28 राज्यों का दौरा करना है। मध्यप्रदेश 20वाँ राज्य हैं, जहाँ आयोग द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। नगर निगम इंदौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आयोग के सदस्यगण श्रीमती एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्या कांति घोष और श्री ऋत्विक पांडे सहित सभी सदस्य मौजूद थे।
शहर में समाज के विभिन्न वर्गों सुझाव से सुझाव सुने
नव भारत न्यूज
इंदौर। 16वें वित्त आयोग के दल ने आज इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव सुने। इंदौर में मिले आतिथ्य सत्कार से दल के सदस्य अभिभूत हुए।
कार्यक्रम में विधायक, जन प्रतिनिधी, रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों सहित विभिन्न औद्योगिक-संगठनों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस दौरान सभी ने शहर केडी लिए विभिन्न तरह के सुझाव आयोग के समक्ष रखे , जिसे सदस्यों ने सुना।
इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह मंचासीन थे।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर एक ऐसा शहर है, जहाँ टीमवर्क से काम किया जाता है। उन्होंने कहा की ब्यूरोक्रेसी, जनप्रतिनिधि और जनता की भागीदारी से इन्दौर लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहा है। विजयवर्गीय ने आयोग से आग्रह किया कि इंदौर और मध्यप्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं देखते हुए उदारतापूर्वक फंड आवंटित करें। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्वागत भाषण और सांसद शंकर लालवानी ने आभार व्यक्त किया।
