सीएम डॉ यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर किया होलिका पूजन, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से सपत्नीक होलिका पूजन किया और गौ-काष्ठ से निर्मित होलिका का दहन कर प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच मुख्यमंत्री ने समाज में सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का संदेश दिया। होलिका दहन के पश्चात उनकी धर्मपत्नी ने उन्हें टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में आनंद, उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आए।

Next Post

खाड़ी देशों पर ईरान के जवाबी हमलों से क्षेत्र में कोविड-19 के बाद सबसे खराब आर्थिक गिरावट

Mon Mar 2 , 2026
तेहरान, 02 मार्च (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बाद खाड़ी क्षेत्र में ईरानी हमलों ने व्यापारिक गतिविधियों में भारी व्यवधान उत्पन्न किया है। रिपोर्टों के अनुसार यह स्थिति कोविड-19 महामारी के बाद से अब तक की सबसे खराब गिरावट है। इसके कारण हुए से […]

You May Like

मनोरंजन