जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत चांदनी चौक बघराजी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को अनिल कुमार कोल 52 वर्ष निवासी चांदनी चौक बघराजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विद्यावैली स्कूल के बच्चों की सवारी वेन चलाता है। उसकी पत्नी व बच्चे धान रोपा लगाने खेत चले गये थे वह सुबह वेन चलाने गया था.
सुबह लगभग 11-30 बजे घर वापस आया खाना पीना खाकर दोपहर लगभग 3 बजे पुन: विद्यावैली स्कूल वेन चलाने घर के कमरे के दरवाजे का ताला लगाकर छोटा बच्चा को घर पर छोडक़र चला गया था बड़ा बेटा रितिकानंद कोल दोपहर लगभग 3-30 बजे रोपा लगाकर घर वापस आया देखा दोनों कमरों के दरवाजों के ताले टूटे हुये थे दरवाजा उडक़े हुये थे अंदर देखने आलमारी व पिर सामान बिखरा हुआ था बेटे ने उसे फोन कर घटना के बारे में बताया, उसने पत्नी को खेत से बुलवाया और घर में रखा सामान चैक करने पर जेवरात, नगदी गायब थे।
