
जबलपुर। मांडवा बस्ती स्थित एमएस सिलाई केंद्र के सामने सर्विस लाइन का तार टूट गया, जिसके चलते आग भड़क उठी और मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि आग सिलाई केंद्र के अंदर नहीं पहुंची नहीं तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया का सकता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर अमले ने आग पर काबू पा लिया।
इस संबंध में फायर ब्रिगेड अमले ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मांडवा बस्ती में स्थित एमएस सिलाई केंद्र के बाहर सर्विस लाइन का तार जलकर टूट गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आग बुझा ली गई। ये आग सिलाई केंद्र के मीटर तक पहुंची थी उसके पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
