
सौंसर।प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अंतर्गत कुड्डम व्हाया आमला(नागपुर-छिंदवाडा मार्ग) तक सडक का निर्माण बीते दो वर्ष पूर्व ही किया गया. किंतु ठेकेदार द्वारा आमला-जोबनी मार्ग पर स्थित पुलिया का निर्माण अब तक नही किया गया है. पुलिया निर्माण की धीमी रफ्तार के कारण पुलिया आज तक पूरी नही हो सकी है. आवागमन के वैकल्पिक तौर पर बनाया गया परिवर्तीत पुलिया भी मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से नाले में आई बाढ मे बह गया. जिसके कारण आवागमण पुरी तरह ठप्प पड गया है.
2023 से बन रही यह पुलिया अब तक अधूरी
वर्ष 2023 के अंत में आमला-जोबनी मार्ग का डामरीकरण करने के साथ-साथ इस पुलिया के निर्माण की भी आधारशीला रखी गई थी. सडक का निर्माण हुये दो साल से अधिक का समय बित गया. लेकिन ठेकेदार इस पुलिया के निर्माण जमीनी सतह से उपर तक नही ला पाया है. राहगीरों को डायवर्टेड पुलिया के उपर से कीचड, गढडों से गुजरने को विवश होना पड रहा था.परिवर्तीत पुलिया के बहने से अब इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल जानेवाले छात्र, किसान, व्यापारी और आपातकालीन सेवायें पुरी तरह ठप्प पड गई है. .ग्रामिण अलेकश बागडे का कहना है कि, अधूरी पूलिया निर्माण को पुरा करने को लेकर शासन प्रशासन को आवेदन निवदेन किया गया लेकीन कोई कार्यवाही नही कि गई. उन्होने बताया कि, आवागमन के लिए परिवर्तीत पुलिया थी वह भी बह जाने से अब आवागमन मे लोगो को काफी परेशानी होगी.
