भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक में सौंपे दायित्व 

सीहोर। भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव मुख्य आतिथ्य में बैठक संपन्न हुई. बैठक में मोर्चे के आने वाले कार्यक्रमों में मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार प्रवास के कार्यक्रम की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में जिला महामंत्री कमलेश कुशवाहा,जय नारायण जलोदिया, जिला उपाध्यक्ष लखन चौरसिया, जिला मंत्री विष्णु सिंह परमार, जिला कार्य समिति सदस्य बृजमोहन सोनी बरखेड़ी मंडल अध्यक्ष, आलम सिंह परमार, इछावर मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण मीणा, राजेश परिहार , विनोद त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन नगर महामंत्री प्रशांत राठौर द्वारा किया गया. आभार कमलेश कुशवाहा ने व्यक्त किया.

Next Post

निष्क्रियता और नियमों की अनदेखी पर 12 सहकारी समितियों पर गिरी गाज

Fri May 15 , 2026
सीहोर। प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सुधीर कैथवास द्वारा 12 अकार्यशील सहकारी समितियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं. यह नोटिस उन समितियों को जारी किया गया है, जो लंबे समय से निष्क्रिय हैं तथा जिनके द्वारा अंकेक्षण एवं निर्वाचन जैसी आवश्यक प्रबंधकीय प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया […]

You May Like