जगदीप धनखड़ का उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा मंजूर

नयी दिल्ली 22 जुलाई (वार्ता) श्री जगदीप धनखड़ का उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

श्री धनखड़ ने सोमवार देर शाम स्वास्थ्य कारणों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देते हुए अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेज दिया था। गृह मंत्रालय ने श्री धनखड़ के त्याग पत्र को सार्वजनिक करते हुए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी।

राज्यसभा में पीठासीन उप सभापति घनश्याम तिवाड़ी ने सदस्यों को सूचित किया कि गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर श्री धनखड़ के इस्तीफे की जानकारी प्रकाशित कर दी है। उन्होंने कहा कि श्री धनखड़ ने संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अंतर्गत अपना इस्तीफा दिया है। उपराष्ट्रपति राज्य सभा के पदेन सभापति भी होते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस अनुच्छेद के अनुसार उप-राष्ट्रपति राष्ट्रपति को संबोधित पत्र के द्वारा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और इसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार माना जाता है।

Next Post

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंदन को भावभीनी श्रद्धाजंलि

Tue Jul 22 , 2025
तिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई (वार्ता) केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन को मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। केरल पुलिस द्वारा सलामी गारद दिए जाने के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अलप्पुझा ले जाया गया। समाज के सभी वर्गों के लोगों […]

You May Like