कुसमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 गांजा के हरे पौधे जप्त 

सीधी। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुसमी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई ने क्षेत्र में हडक़ंप मचा दिया है। थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसमी थाना क्षेत्र के गाजर गांव में एक व्यक्ति अपने घर के पास बाड़ी में गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमार कार्रवाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुदर्शन सिंह उम्र 42 वर्ष पिता बहादुर सिंह निवासी गाजर के कब्जे से 14 हरे गांजा के पौधे बरामद किए। पुलिस ने सभी पौधों को जप्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अरुणा द्विवेदी के साथ पुलिस टीम के सदस्य रामेश्वर सिंह, कमलेश प्रजापति सहित अन्य जवान मौजूद रहे। कुसमी पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है और पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

इन्वेस्ट इंडिया के आंकड़ों में मप्र रोजगार सृजन में देश का अग्रणी राज्य 

Sat May 2 , 2026
भोपाल। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की राष्ट्रीय निवेश प्रोत्साहन एवं सुविधा एजेंसी इन्वेस्ट इंडिया द्वारा जारी ताजा निवेश आंकड़ों में मध्यप्रदेश रोजगार सृजन के मामले में देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। यह जानकारी भारत सरकार द्वारा जारी […]

You May Like