भाजपा कार्यालय में मंत्री कुशवाह ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से किया सीधा संवाद

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री कुशवाह ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं की बात सुनते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव नहीं हो पाया, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई होगी और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Next Post

चलती बाइक पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला, हेलमेट ने बचाई जान

Fri Apr 17 , 2026
इंदौर. नवलखा क्षेत्र के प्रकाश नगर में उस समय बड़ा हादसा होते होते टल गया, जब सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार पर अचानक विशाल पेड़ गिर पड़ा. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी […]

You May Like