श्रीनिवास उपाध्याय बने परशुराम कल्याण बोर्ड के शिवपुरी जिला प्रभारी

शिवपुरी। मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड जिला इकाई शिवपुरी की बैठक बड़े हनुमान मंदिर तुलसी आश्रम पर आयोजित की गई जिसमें परशुराम कल्याण बोर्ड के चंबल ग्वालियर संभाग के प्रभारी डॉक्टर दिलीप समाधिया की अनुशंसा पर परशुराम कल्याण बोर्ड मध्य प्रदेश शासन के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु राजोरिया के आदेश पर जिला शिवपुरी के प्रभारी श्रीनिवास उपाध्याय पूर्व प्राचार्य कमलागंज शिवपुरी को मनोनीत किया गया है।श्रीनिवास ने मनोनित होने पर कहा कि वे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से समाज की सेवा करेंगे और सामाजिक बन्धुओं द्वारा बताई गयें कार्यों तथा आपके विश्वास पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। पंडित कैलाश नारायण मुरूगन ने कहा कि उपाध्याय के नेतृत्व में शिवपुरी के सभी बिखरे हुए संगठनों को एक माला की तरह संगठित कर कार्य करेंगे।

Next Post

चोरी के संकट से घिरा संकट मोचन हनुमान का मंदिर, एक पखवाड़े में मंदिर में दूसरी बार चोरी

Sat Feb 7 , 2026
छापीहेड़ा। छापीहेड़ा थानांतर्गत ग्राम खजुरी गोकुल स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार गुरुवार को चोरी की घटना से आक्रोश व्याप्त हो गया. मंदिर में हाल ही में चोरी की यह दूसरी घटना है. एक पखवाड़े में मंदिर के गर्भगृह से दूसरी बार चोरी होने से […]

You May Like