कलेक्टर ने 68 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस

मऊगंज। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने नईगढ़ी परियोजना की 68 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को पद से पृथक करने का नोटिस जारी किया है. उल्लेखनीय है कि विभागीय समीक्षा बैठक में लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति न करने एवं विभागीय कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया गया है.

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास आशीष द्विवेदी ने बताया कि अकौरी 1, अकौरी 2, भीर 1, भीर 2, भीर 3, भीर 4, जरकटी रामशरण, तेंदुआ, कशियार गॉव 1, दुबहा मिनी, नकटा, बहेरा कोठार, सिगटी कला, बंधवा भाईवाट 1, बंधवा भाईवाट 2, जमुहरा, शाह, बर्रोहा 1, सिगटी नानकार, बर्रोहा 3, वार्ड 10, वार्ड 15, सुमेदा खुर्द, चमढिया, वार्ड 14, डाड़ी करण सिंह, करह 2, माड़ौ 1, माड़ौ 2, नदहा खुर्द, फूलकरण सिंह 1, छुहिया, शिवराजपुर 3, शिवराजपुर 1, शाहपुर 2, परसिया मुड़हान, पथरौड़ा कला, डिहिया 2, छिउलिहा, मडऩा 2, मडऩा 4, सुअरहा, मनकुआ, गेरुआरी पड़ान, उमरिया चैवान, गोंदरी, मडऩा 3, तिवरिगवॉ फुलैहार, जुड्मनिया रघुनाथ, सेनुआ 2, डिहिया पड़ान 2, बुड़वा मामला, हकरिया 2, बहेरा, हंडिया 2, नीवी 538, भदावल 1, छदनहाई, बदौआ 662, डाड़ी कला, गढ़वा लखन खोरिहान, डीही कोठार, बैजला 1, बैजला 2, खैरहाई, मौलिया, हकरिया, चपगवाँ को नोटिस जारी किया गया है.

Next Post

साधू के भेष में महिला से 10 लाख की ठगी, सोने चांदी के जेवरात उडा ले गए नकली साधू

Tue Feb 24 , 2026
रीवा। रीवा जिले के गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चौडियार में साधू के भेष में आए दो लोगों ने महिला को ठगी का शिकार बनाया है और तकरीबन 10 लाख रुपए के सोने के जेवरात लेकर आरोपी फरार हो गए. महिला ने घटना की शिकायत गुढ़ थाने में दर्ज […]

You May Like