​इंद्रानगर में चल रहा था जुए का खेल: पुलिस ने मारा छापा, 14 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश

भोपाल। टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में किराये के मकान की ऊपरी मंजिल पर चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमरे में ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से 32 हजार 770 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में अंसार खान, सोहेल खान, दिलशाद शाह, परवेज खान, साजिद खान, शेख मसरूर, फैजान अली, राजेंद्र सिंह, नाजिम खान, मो. तंजीम, महादेव विश्वकर्मा, सुरेश कुमार चौरसिया, अब्दुल अहमद और हमीद खान शामिल हैं। सभी भोपाल के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

खिलाड़ी जुटाने के बदले मिलता था कमीशन

पूछताछ में सोहेल खान ने बताया कि वह शकील के किराये के मकान में रहता है और पुताई का काम करता है। मकान अज्जू उर्फ शहजाद के ससुर का है। सोहेल के अनुसार, अज्जू ने उसे जुआ खेलने के लिए लोगों को कमरे में भेजने के बदले एक हजार रुपये कमीशन देने का वादा किया था। उसने पुलिस को बताया कि अज्जू ही इंद्रानगर में जुआ-सट्टा खिलवाता है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

 

 

Next Post

ई-चालान और मिस्ड कॉल का खेल: राजधानी में बैंक खातों से निकाले गए 2 लाख से ज्यादा

Mon Nov 9 , 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठग फर्जी लिंक और एपीके फाइल के जरिए लोगों के बैंक खातों में सेंध लगा रहे हैं। कोहेफिजा और हनुमानगंज थाना क्षेत्रों में सामने आए तीन मामलों में कुल 2 लाख 11 हजार रुपये की धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हुई हैं। ठगों ने एक व्यक्ति को […]

You May Like