मैहर दर्शन करने निकले युवक को चाकू मार लूटा

मालगोदाम के पास वारदात, तीन लुटेरे पकड़ाए

जबलपुर: मैहर दर्शन करने निकले दो दोस्तों को बदमाशों ने सिविल लाइन थाना अंतर्गत मालगोदाम के पास रोक लिया और चाकू मारकर नगदी, मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नगदी रूपए, चाकू, बाइक जब्त कर ली गई।

पुलिस के मुताबिक रविवार को चंद्रभान प्रताप सिंह 27 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मैहर दर्शन करने जाने के लिये अपने दोस्त रवि शंकर ठाकुर के साथ जबलपुर रेल्वे स्टेशन बीती रात आटो से पहुॅचा आटो जाने के बाद कुछ कदम आगे मालगोदाम के पास 24 इन टू 07 रेस्टोरेट के पास पहुंचे तभी 3 लडके बाइक से आये और चाकू अड़ाकर धमकाने लगे। दोनों के साथ मारपीट की। एक लडक़े ने उस पर चाकू से हमला कर जेब से मोबाईल छीन लिया जबकि अन्य दो लडकों ने उसके दोस्त रविशंकर ठाकुर के जेब से 900 रूपये छीन लिये और तीनों मोटर सायकिल में बैठकर भाग गये।
सीसीटीव्ही से चढ़े हत्थे, भेजे गए जेल
पुलिस ने प्रकरण दर्ज सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये शीतला माई के पास दबिश देते हुये विकास यादव उर्फ विक्कू 19 वर्ष निवासी कजरवारा पुरानी बस्ती वेयर हाउस के पास थाना गोराबजार, आकाश उर्फ भूरा शर्मा 20 वर्ष सरकारी कुआ चौधरी मोहल्ला थाना हनुमानताल,चिराग राजपूत 24 वर्ष निवासी सरकारी कुआ थाना घमापुर को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से नगदी, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चाकू, बाइक, कपड़े जब्त किए गए। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Next Post

भाजपा स्थापना दिवस पर हर बूथ पर होंगे कार्यक्रम

Mon Mar 31 , 2025
ग्वालियर:आगामी 6 अप्रैल को बीजेपी स्थापना दिवस पर हर बूथ पर कार्यक्रम होंगे। प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। जिसके तहत हर घर पर झंडा भी लगाएंगे। 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। 7 से 12 अप्रैल तक गांव बस्ती चलो अभियान चलेगा। 17 अप्रैल […]

You May Like