
भोपाल। शाहजहाँनाबाद पुलिस ने एटीएम चोर को गिरफ्तार किया. आरोपी ने चोरी कर 75 हजार रूपये निकाले थे. आरोपी ने मदद के बहाने एटीएम का पासवर्ड बनाया था.
पुलिस के मुताबिक फरियादी महिला यासमीन बानो (49) निवासी हम्मालपुरा की शिकायत पर कार्रवाई की गई. आरोपी ने यासमीन के बैंक का एटीएम कार्ड चोरी कर पचहत्तर हजार निकाले. आरोपी की पहचान जैद खान (25) निवासी अशोका गार्डन के रुप में की गई है. जैद से घटना के संबंध में पूछताछ के बाद उसने चोरी की वारदात स्वीकार की. पुलिस अब आरोपी के अपराधिक रिकार्ड की जानकारी भी जुटा रही है.
