दो केंद्रों में हुई सुपर हंड्रेड परीक्षा

रीवा:सुपर हंड्रेड परीक्षा शहर के दो परीक्षा केन्द्रो में दो पाली में सम्पन्न हुई. मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कोचिंग के लिये यह परीक्षा सम्पन्न कराई गई. मार्तण्ड क्रमांक-1 परीक्षा केन्द्र में 209 जेईई के छात्र बैठे थे और नीट के 170 परीक्षार्थियो को बैठना था.

जिसमें केवल 195 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 14 अनुपस्थित पाए गये. इसी तरह मार्तण्ड क्रमांक-2 परीक्षा केन्द्र में 156 परीक्षार्थियो को बैठना था, जिसमें 148 परीक्षा केन्द्र में पहुंचे और 8 अनुपस्थित रहे. परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा एवं सहायक संचालक राजेश मिश्रा द्वारा किया गया. दो पाली में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई.

Next Post

घाटमपुर में युवक का शव मिला

Sun Aug 3 , 2025
सागर: सागर जिले के सुरखी थाना अंतर्गत ढाना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित ग्राम घाटमपुर से सडक़ किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है. सुरखी थाना प्रभारी रामू प्रजापति ने बताया कि आज रविवार की सुबह ढाना चौकी […]

You May Like