सभी घाटों पर शांतिपूर्ण स्नान जारी,अफवाहों पर ध्यान न दें: योगी

महाकुंभ नगर 29 जनवरी (वार्ता) महाकुंभ में देर रात कुछ समय के लिये भगदड़ जैसे हालात बनने के बाद स्थिति संगम तट पर स्थिति अब सामान्य हो चुकी है और सरकार ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह देते हुये अपील की है कि वे अपने नजदीक के घाट पर ही स्नान करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि श्रद्धालु मां गंगा के जिस घाट के समीप है, वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नान के लिए कई घाट बनाये गये है और इनमे से किसी में भी स्नान किया जा सकता है।

उन्होने कहा कि श्रद्धालु प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करे और व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। श्रद्धालु किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

इस बीच सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि संगम के सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान चल रहा है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Next Post

इंग्लैंड ने भारत को 26 रनों से हराया

Wed Jan 29 , 2025
राजकोट (वार्ता) बेन डकेट (51) और लियम लिविंगस्टन (43) की साहसिक पारियों के बाद जेमी ओवर्टन (तीन विकेट), ब्राइडन कार्स और जोफ्रा आर्चर (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मंगलवार को तीसरे टी-20 मैच में भारत को 26 रनों से हरा दिया हैं। इस जीत के […]

You May Like

Play sound