मतदाता फोटो पहचान पत्र दोहराव पर चर्चा के नोटिस अस्वीकार

नयी दिल्ली 25 मार्च (वार्ता) सभापति जगदीप धनखड़ ने नियम 267 के तहत प्राप्त आठ नोटिसों को बुधवार को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को सभा पटल पर रखने के बाद श्री धनखड़ ने सदन को सूचित किया कि नियम 267 के तहत कुल 8 नोटिस मिले हैं जिनमें तृणमूल कांग्रेस के छह सदस्यों ने मतदाता पहचान पत्र के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। इन सदस्यों में सर्वश्री सुखेंदु शेखर रॉय, साकेत गोखले, मौसम बी नूर, डोला सेन, मोहम्मद नदीमुल हक और सुष्मिता देव शामिल है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने एक नोटिस दिया है और एक नोटिस दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश के यहां बड़े पैमाने पर नकदी मिलने से जुड़ा है।

श्री धनखड़ ने नियम 267 के तहत नोटिस प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया से संबंधित अपने पिछले फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि ये नोटिस सभापति द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप नहीं हैं।

Next Post

पशुधन से जुड़े हैं देश के दस करोड किसान - राजीव रंजन सिंह

Tue Mar 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि देश में दस करोड़ किसान पशुधन से जुड़े हैं जिनमें सत्तर फीसदी महिलाएं शामिल है जिससे उनको रोजगार और और पोषण मिल रहा है। केन्द्रीय मत्स्य पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने […]

You May Like