सुंदरगढ़ में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के आरोप में पांच युवक गिरफ्तार

भुवनेश्वर, (वार्ता) ओडिशा पुलिस ने सुंदरगढ़ जिले में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 14 सितंबर की रात को हुयी थी, जिसका खुलासा गुरुवार को हुआ।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, कुआरमुंडा थाना क्षेत्र के खुकरीबहाल गांव की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे एक स्थानीय उत्सव से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार आरोपियों ने उन्हें घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट की पेशकश की। लड़कियों के बाइक पर बैठने के बाद आरोपी उन्हें पास के एक सुनसान जंगल में ले गए और उनके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद आरोपी दोनों पीड़िता को उनके घर के पास छोड़कर फरार हो गए।

घर पहुंचने के बाद नाबालिगों ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और बुजुर्गों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बीरमित्रपुर थाना प्रभारी राम प्रसाद नाग ने पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।

Next Post

यमन : ताइज, लहज में लड़ाई तेज, सरकारी सुरक्षा बलों ने हूती ठिकानों को निशाना बनाया

Fri Sep 18 , 2026
सना, (वार्ता) यमन के ताइज और पड़ोसी लहज प्रांतों में गुरुवार को सरकारी बलों और हूती लड़ाकों के बीच संघर्ष तेज हो गया। सरकारी बलों ने हूती ठिकानों पर हवाई हमले किये और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास रणनीतिक कहबूब पर्वत शृंखला में बढ़त हासिल करने का दावा किया। यमन […]

You May Like