
रीवा। बैढऩ की एक महिला ने रीवा के गांधी स्मारक चिकित्सालय में तीन बच्चों को जन्म दिया है जिनमें से तीनों बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान जन्मे तीन नवजात शिशुओं में से दो नवजात शिशुओं का वजन लगभग 1 किलो के आसपास है जबकि तीसरे नवजात शिशु का वजन 600 ग्राम के लगभग है.
बैढऩ निवासी संदीप दुबे की पत्नी मोनिका दुबे को गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहा एक बच्चा नार्मल हुआ जबकि दो सीजर से हुए है. एक बच्चे की हालत नाजुक बताई गई है. विशेषज्ञों के मुताबिक जिन नवजात शिशुओं का भजन 1 किलो के आसपास होता है उनके जीवित रहने की संभावना 600 ग्राम के जन्मे शिशुओं से अधिक होती है. पूरे मामले को लेकर पीडियाट्रिक विभाग के एचओडी डॉ नरेश बजाज का कहना है कि आईवीएफ के माध्यम से गर्भधारण करने वाली महिलाओं में तीन या उससे अधिक नवजात शिशुओं को जन्म देने के मामले बढ़े हैं. लेकिन सामान्य गर्भधारण के बाद तीन-चार हजार में से केवल एक या दो मामले ही ऐसे होते हैं जिसमें गर्भस्थ शिशुओं की संख्या 2 से अधिक होती है. जिस महिला ने तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया है उनमें से सबसे कम वजन वाले शिशु की स्थिति नाजुक है जिसे हमारी टीम द्वारा बचाने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं.
