कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, एक की मौत

सतना, 02 फरवरी (वार्ता) प्रयागराज से नागपुर जा रहा लोगों का वाहन आज मध्यप्रदेश के मैहर जिले के नादन क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे मे 72 वर्षिय वृद्ध महिला मंगला एकनाथ चौरे की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह प्रयागराज से कुंभ स्नान करके नागपुर लौट रहे लोंगों का वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए जिन्हें मैहर के शासकीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

Next Post

हथियारबंद बदमाश सोना लूट कर फरार, व्यापारी सड़कों पर उतरे

Sun Feb 2 , 2025
भिण्ड, 02 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर में तीन हथियारबंद बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर सोना लूट कर फरार हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुराना सराफा बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान पर तीन हथियार बंद बदमाशों ने शाम लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले दो फायर […]

You May Like