
ब्यावरा। रात्रि को नगर में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली की भारी गर्जना हुई, पुराना बस स्टेण्ड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पॉवर प्लांट के यहां जोर की गर्जना हुई. सौभाग्य से यहां लगे तडि़तचालक से मशीनरी को एक बड़ा नुकसान होने से बच गया.
गौरतलब है कि मंगलवार की रात्रि में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली से आसमान गूंज उठा. इसी बीच स्थानीय पुराना बस स्टेण्ड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के यहां आकाशीय बिजली की गर्जना ने थर्रा दिया. टेलीफोन बीएसएनएल प्रबंधन के अनुसार आकाशीय बिजली के धमाके से पॉवर प्लांट में मौजूद दो पीसी फाल्ट हुए एवं एक स्वीच में खराबी आई है जिसे दुरस्त कर लिया गया. सौभाग्य से यहां लगे उच्च क्वालिटी के तडि़तचालक से मशीनरी में एक बड़ा नुकसान होने से बच गया.
