आज न मंत्री, न नेता, सिर्फ दोस्तों का दोस्त हूं: शिवराज

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को भोपाल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले शिवराज सिंह मॉडल स्कूल के पूर्व छात्र मिलन समारोह में भाग लेकर पुराने सहपाठियों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर वे भावुक नजर आए और बोले कि आज वे किसी उत्सव या राजनीतिक मंच पर नहीं, बल्कि मित्रों के बीच केवल एक दोस्त बनकर आए हैं। उन्होंने गुरुजनों को नमन करते हुए कहा कि जीवन में जो कुछ भी बने हैं, वह शिक्षकों के आशीर्वाद का परिणाम है।

इसके बाद शिवराज सिंह चौहान गांधी मेडिकल कॉलेज की प्लेटिनम जुबली में शामिल हुए। उन्होंने प्रेम, करुणा और सेवा को जीवन का मूल मंत्र बताया। बेटियों को बोझ नहीं बल्कि वरदान बताते हुए लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना योजनाओं की पृष्ठभूमि साझा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान और आर्थिक आत्मनिर्भरता देना समाज की जिम्मेदारी है।

चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में अब मेडिकल कॉलेजों की मजबूत श्रृंखला तैयार हो चुकी है और सरकारी अस्पताल आमजन के सबसे बड़े सहारा हैं। उन्होंने डॉक्टरों से जहां रहें, वहीं मानवता की सेवा करने का आह्वान किया।

Next Post

भारतीय महिीला टीम ने श्रीलंका आठ विकेट से हराया

Sun Dec 21 , 2025
विशाखापत्तनम 21 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जेमिमाह रॉड्रिग्स 44 गेंदों में (नाबाद 69) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 32 गेंदे शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की […]

You May Like