दंतेवाड़ा के विज्ञान केंद्र पहुंचे सीएम डॉ यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को अपने बस्तर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित विज्ञान केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान केंद्र में उपलब्ध विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों, नवाचारों और तकनीकी प्रदर्शनों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में युवाओं और विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाले ऐसे केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वैज्ञानिक सोच और नवाचार से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Next Post

आलमारी खेत में ले जाकर 50 लाख की चोरी 

Tue May 19 , 2026
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में चोरों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। बदमाशों ने आधी रात घर के पीछे के दरवाजे में छेद कर पूरे परिवार को अंदर बंद कर दिया और फिर घर से भारी-भरकम गोदरेज अलमारी उठाकर खेत […]

You May Like