बैतूल। बैतूल में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश सरकार से कई मुद्दों पर जवाब मांगा। उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इसकी आवश्यकता क्यों महसूस हुई और जनता से मिले सुझावों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस इस विषय पर विधानसभा में चर्चा के बाद अपना पक्ष तय करेगी। इसके अलावा उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों, युवाओं के रोजगार, ओबीसी आरक्षण, पेपर लीक, महंगाई, प्रदेश पर बढ़ते कर्ज और संभावित सूखे की स्थिति को लेकर भी सरकार से ठोस कदम उठाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगी।
Next Post
देशी पिस्टल और कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से 5 मामले दर्ज
Sat Jul 18 , 2026
जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नीरज उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले से मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। […]

You May Like
-
6 months ago
बाजार में अतिक्रमण हटाने नगर पालिका का चला बुल्डोजर