भिंड:भिंड में नेशनल हाईवे-719 को सिक्सलेन बनाए जाने को लेकर संत समाज पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहा है। नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला के यहां पहुंचने के बाद आंदोलन गरमा गया। महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने भी आंदोलन को समाप्त करने की बात पर सहमति जाहिर की। इसके पश्चात भूख हड़ताल पर बैठे संतों का अनशन खत्म कराया गया परंतु कल पूरे समय धरना जारी रहा।
संतों के अनशन तुड़वाने के बाद आंदोलन समाप्ति की चर्चा चल रही है।शहर के कई लोग आंदोलन समाप्ति की पैरवी करने लगे है। वहीं, कुछ लोग अभी आंदोलन को निरंतर जारी रखने की बात कह रहे है। आंदोलन के आगे की रूपरेखा तय किए जाने को लेकर संत समिति के अध्यक्ष कालीदास महाराज ने संतों और आंदोलन से जुड़े समाजसेवियों की आज बैठक बुलाई है। ये बैठक दोपहर साढ़े बारह बजे होगी।
