आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक के परिचालन संबंधी चिंताओं को किया खारिज

मुंबई, 19 मार्च (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र से सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के परिचालन पर उठाये गये सवालों को खारिज करते हुए उसके प्रबंधन को “सक्षम” बताया है।

एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया था कि पिछले दो साल में उन्होंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं और चलन देखे हैं जो उनके “व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के अनुरूप नहीं रहे हैं”। उनका इस्तीफा 18 मार्च को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए बैंक ने श्री केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अंतरिम अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया है।

इस घटनाक्रम से बैंक के बारे में उपजी चिंताओं को दरकिनार करते हुए आरबीआई ने गुरुवार को एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक की वित्तीय स्थिति मजबूत है, उसका संचालन पेशेवर निदेशक मंडल द्वारा किया जा रहा है और प्रबंधन टीम सक्षम है।

केंद्रीय बैंक ने निश्चित अंतराल पर किये गये बैंक के आंकलन के आधार पर कहा है कि एचडीएफसी बैंक के संचालन या कामकाज को लेकर कोई चिंताजनक बात नहीं पायी गयी है। उसने कहा है कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है और “पर्याप्त तरलता के साथ बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक” है।

 

 

Next Post

शेयर बाजार में निवेशकों के एक दिन में डूबे 12.86 लाख करोड़ रुपये

Thu Mar 19 , 2026
मुंबई, 19 मार्च (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में रही भारी गिरावट के कारण गुरुवार को निवेशकों के 12.86 लाख करोड़ रुपये डूब गये। बीएसई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुल बाजार पूंजीकरण आज 12,86,276 करोड़ रुपये घटकर 4,25,77,279 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल नौ अप्रैल के बाद का […]

You May Like