देखभाल के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, बैंक कर्मियों समेत कई पर केस दर्ज

इंदौर:एमआईजी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के बैंक खातों से करोड़ों रुपए निकालने और उनकी संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने देखभाल के लिए नियुक्त युवक सहित बैंक कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.एमआईजी थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 56 वर्षीय शिकायतकर्ता प्रीति बाजपेई, निवासी आईटी पार्क, एमआईए, शास्त्री सर्कल, उदयपुर (राजस्थान), ने पुलिस को बताया कि उनकी 73 वर्षीय मां प्रेमलता तिवारी पार्किंसंस बीमारी से पीड़ित हैं और अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती हैं.

पीड़िता की देखभाल के लिए परिवार की सहमति से राहुल अरोरा को नियुक्त किया गया था, लेकिन उसने विश्वासघात करते हुए पीड़िता के बैंक खातों से एक बार 30 लाख और दुसरी बार 40 लाख रुपए धोखे से निकाल लिए. इतना ही नहीं, राहुल और अन्य आरोपियों ने आनंद नगर स्थित बुजुर्ग महिला का घर भी किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया. इस मामले में बैंक कर्मियों की भी मिलीभगत सामने आई है. एमआईजी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 408 (आत्मीय विश्वास का आपराधिक हनन), 406 (अमानत में खयानत), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के इरादे से जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल) और 34 (साझा आपराधिक षड्यंत्र) भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

चलती ट्रेन में मजदूर झगड़े, साथी को नीचे फेंका

Sat Mar 1 , 2025
शिवपुरी: शाढौरा निवासी विकास अहिरवार को मजदूरों के बीच हुए विवाद में ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। विकास अन्य मजदूरों के साथ शिवपुरी में टेंट लगाने जा रहा था। कोलारस के पास ट्रेन में साथी मजदूरों से उसका विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसे चलती ट्रेन से […]

You May Like