इटारसी। धन्वंतरी आरोग्य पर्व पर नगर इटारसी में जिले के आयुर्वेद चिकित्सकों का सम्मान आत्रेय आयुर्वेद भवन बड़े मंदिर के पास शहर के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धन्वंतरी आरोग्य पर्व पर झंडू फार्मेसी के सहयोग से आत्रेय आयुर्वेद भवन के संचालक संजय बाजपेई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में,सर्वप्रथम मां धन्वंतरी की पूजा अर्चन एवं आरती एवं सुंदरकांड के पाठ के पश्चात जिले के चिकित्सक डॉक्टर विश्वनाथ अहिरवार,डॉक्टर साक्षी शर्मा,डॉक्टर सुष्मिता अहिरवार,वैद्यराज पंडित मोहन तिवारी,डॉक्टर शिल्पा साहू, लीना बत्रा,नरेश कपूर,गोल्डी सक्सेना सहित लगभग 15चिकित्सकों का सम्मान ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र ओझा,नगर इटारसी के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय,क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कुलभूषण मिश्र ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर श्री ओझा ने कहा कि की एलोपैथी के उपचार में तत्काल तो राहत मिल सकती है लेकिन यदि रोग को जड़ से खत्म करना है तो आज भी आयुर्वेद चिकित्सा ही कारगर उपचार है।इसीलिए आयुर्वेद चिकित्सा का प्रयोग दिनोदिन उत्तरोत्तर प्रगति पर है।उन्होंने इस अवसर पर सम्मानित सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा की महत्ता इसी से प्रमाणित है कि संपूर्ण विश्व में इसे तेजी के साथ ग्रहण किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन आत्रेय आयुर्वेद भवन के संचालक संजय ने एवं आभार झंडू फार्मेसी के प्रतिनिधि शुभम यादव ने किया।इस अवसर पर पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर,किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय बाबू चौधरी,सूर्य प्रकाश मिश्र,गोपाल बाजपेई,कमल लाटा,रतन दीक्षित,मधुकांत शुक्ला,अजय बाजपेई,विपिन चांडक,विशाल पांडे,आदि उपस्थित थे।
