जयपुर में विधानसभा भवन एवं उच्च न्यायाल को बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर, 13 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को विधानसभा भवन एवं उच्च न्यायालय और सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट पर एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा है कि तीन घंटे के अंदर विधानसभा भवन को आरडीएक्स बम से उड़ा दिया जायेगा।

श्री देवनानी ने कहा,“ ई-मेल में लिखा कि किसी ब्राह्मण को द्रमुक में शामिल नहीं होना चाहिए, आपकी विधानसभा को इसलिए उड़ा दिया जायेगा कि आपने एक ब्राह्मण को एजेंट के रूप में दक्षिण भारत भेजा है।” उन्होंने बताया कि इस ई-मेल की जानकारी पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा को दे दी गयी है और पुलिस विधानसभा परिसर की जांच कर रही है।

उधर, उच्च न्यायालय और सत्र न्यायाजय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंच गयं और सभी परिसरों को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और वकीलों एवं कर्मचारियों को बाहर निकालकर जांच की गयी। सभी जगहों पर तलाशी के दौरान हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 

Next Post

कलयुगी पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट

Mon Apr 13 , 2026
छिंदवाड़ा:हर्रई थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मामला हर्रई थाना अंतर्गत ग्राम कचनारा का है। जहां […]

You May Like