छिंदवाड़ा:हर्रई थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मामला हर्रई थाना अंतर्गत ग्राम कचनारा का है। जहां आरोपी सहेष पिता मनीराम धुर्वे 35 साल ने शराब के नशे में अपने पिता से मोटरसाइकिल लेकर कहीं जाने की जिद कर रहा था। पिता द्वारा मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटे ने बेरहमी से बल्ले से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए अलग अलग दिषाओं में टीम रवाना की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
