बिहार में छात्रों पर एके-47 से गोली चलाने का दावा, राहुल ने मोदी सरकार पर बोला हमला

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाने का दावा करते हुए सरकार पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ ‘जानलेवा’ कदम उठा रहा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि खबरें हैं कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाई गईं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकियां दर्ज की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाया और सवाल किया कि छात्रों पर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और उन्हें रिहा करने का वादा कहां गया। सरकार ने वादे निभाने के बजाय छात्रों पर घातक हमले और बर्बरता की।

श्री गांधी ने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चलाई गई और बिहार में एके-47 का इस्तेमाल हुआ। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और दिल्ली हर जगह छात्रों के खिलाफ कार्रवाई का एक जैसा पैटर्न दिखाई दे रहा है। उन्होंने सरकार पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया और कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना उसके बस की बात नहीं है। सरकार हर तरीके से छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता ने श्री मोदी से छात्रों से माफी मांगने और उन पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग दोहराई और कहा कि कार्रवाई छात्रों पर नहीं, बल्कि उन लोगों पर होनी चाहिए जिन्होंने उन पर हिंसा की।

.....

Next Post

उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं का होगा लगातार होगा उन्नयन : किम यो जोंग

Mon Jul 27 , 2026
मास्को, 27 जुलाई (स्पुतनिक/वार्ता) उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं का लगातार उन्नयन किया जाएगा और वे सुरक्षा की सबसे अच्छी गारंटी बने रहेंगे। यह बात कोरियन वर्कर्स पार्टी की केंद्रीय समिति का सामान्य विभाग की निदेशक और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कही। […]

You May Like