साइबर ठगी रोकने डिलीवरी पार्टनर्स को बनाया जागरूकता का माध्यम

इंदौर: साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने अब घर-घर पहुंचने वाले डिलीवरी पार्टनर्स को भी जागरूकता अभियान से जोड़ा है. मंगलवार को सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जेप्टो और जोमैटो के डिलीवरी पार्टनर्स को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई और उन्हें आम लोगों को भी डिजिटल ठगी से बचने के लिए जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी.

पुलिस उपायुक्त जोन 2 अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि डिलीवरी पार्टनर्स रोजाना बड़ी संख्या में लोगों के संपर्क में आते हैं. ऐसे में वे साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इस दौरान उन्हें डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग लिंक, फर्जी लोन एप, स्क्रीन शेयरिंग एप, केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, क्यूआर कोड स्कैम और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए।

साथ ही साइबर अपराधियों के नए हथकंडों की भी जानकारी दी गई. कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. अंत में सभी डिलीवरी पार्टनर्स ने साइबर सुरक्षा की शपथ ली. उन्होंने संकल्प लिया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या क्यूआर कोड पर बिना पुष्टि भरोसा नहीं करेंगे और साइबर ठगी की जानकारी तुरंत हेल्पलाइन 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर देंगे.

Next Post

अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार

Wed Jul 8 , 2026
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर का शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। अंशुला ने अपने लुक को कुंदन जूलरी, स्टेटमेंट ईयररिंग्स, सटल मेकअप और हेयर बन के साथ पूरा किया। कपूर परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है। 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधीं अंशुला […]

You May Like