किराना दुकान से देशी-विदेशी 45 लीटर शराब जप्त

सिंगरौली : सरई थाना क्षेत्र की तिनगुड़ी पुलिस चौकी ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम छंदना में एक किराना दुकान से करीब 45 लीटर अवैध शराब और बीयर बरामद की है। जप्त शराब की अनुमानित कीमत 19,961 बताई गई है। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि भगवती मानव कल्याण संगठन ने अवैध शराब के बारे में पुलिस को जानकारी मुहैया कराया था।
पुलिस के अनुसार आज 30 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छंदना गांव में एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना की तस्दीक के बाद तिनगुड़ी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सफेद बोरियों और कार्टून में बड़ी मात्रा में शराब मिली।
पुलिस ने 80 शीशी देशी प्लेन, 44 शीशी लाल मसाला, किंगफिशर स्ट्रांग की 22 केन, बोल्ट बीयर की 8 केन, माउंट 6000 की 7 बोतल, 8 पीएम स्पेशल व्हिस्की की 4 शीशी और टान 4 हाई पावर व्हिस्की की 14 शीशी बरामद की। पूछतांछ में आरोपी ने अपना नाम नागेन्द्र प्रसाद कुशवाह उम्र 47 वर्ष निवासी छंदना बताया। शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सियाज केएम के निर्देश पर एएसपी सर्वप्रिय सिंन्हा, एसडीओपी गायत्री तिवारी और थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले की निगरानी में की गई। चौकी प्रभारी उनि अमन वर्मा सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Next Post

भाजपा-आरएसएस ने ''शुद्धिकरण'' करने वालों की बजाय राहुल पर दर्ज की प्राथमिकी-कांग्रेस

Mon Aug 31 , 2026
नयी दिल्ली 31 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने उत्तराखंड में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद ”शुद्धिकरण” करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को भाजपा-आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता करार दिया और कहा कि इस मामले में आवाज उठाने वाले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की […]

You May Like

Play sound