ओवरलोड मालगाड़ी : हाई टेंशन लाइन से कोयला टकराया, हुआ विस्फोट

अनूपपुर: रेलवे स्टेशन में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे अनूपपुर रेलवे स्टेशन में बिलासपुर की ओर से कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी जिसमें कोयला ओवरलोड होने के कारण ऊपर फैली हाई टेंशन लाइन में छू गया जिस कारण से स्टेशन परिसर पर ही विस्फोट होने लगा और चारों ओर बिजली की चिंगारी दिखाई देने लगी।

बताया जा रहा है कि जिस दौरान यह घटना घटी उसी दौरान स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर 1में रीवा बिलासपुर पैसेंजर खड़ी हुई थी वहीं प्लेटफॉर्म नंबर 4 में गोंदिया बरौनी ट्रेन आने वाली थी इस दौरान यात्री भी वहीं पर आवागमन कर रहे थे गनीमत रही की मालगाड़ी दूसरी पटरी पर गुजर रही थी और गाड़ी के ऊपर तेज चिंगारी आग के रूप में चारों ओर फैलती हुई दिखाई दी।

कुछ प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि यह घटना इतनी भयानक थी कि काफी देर तक पूरे ट्रेन में चिंगारी निकलती रही हालांकि आनन फानन में रेल कर्मियों के द्वारा उक्त मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर 4 के अतिरिक्त यार्ड में खड़ा कर दिया गया। बिजली की तारें स्टेशन परिसर में टूट कर गिरी हुई थी। यात्रियों ने बताया कि इस घटना के बाद से यात्री ट्रेन काफी बाधित हुई हैऔर कई ट्रेनों को जैतहरी और छुलहा, मौहरी रेलवे स्टेशन में रोका गया। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Next Post

विश्वविद्यालय में अतिथि विद्वानों की नियुक्ति को लेकर उठे सवाल, नियमों को किया दरकिनार

Mon Oct 27 , 2025
रीवा:अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में अतिथि विद्वानों की नियुक्ति में नियमो की धज्जियां उड़ाई गई और मनमानी तरीके से नियुक्ति की गई है. अधिवक्ता अभिषेक तिवारी ने कुलगुरू और विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल उठाया है. साथ ही पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है.पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया […]

You May Like