इंदौर: नगर निगम द्वारा जलूद स्थित आशू खेड़ी में 60 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पार्क का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है. उक्त निर्माण कार्य की प्रगति का महापौर, जल कार्य प्रभारी और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजना स्थल का दौरा किया.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह सिर्फ एक ऊर्जा परियोजना नहीं, बल्कि इंदौर की पर्यावरणीय चेतना और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. अगस्त के अंत तक इसका लोकार्पण संभव है. मैं इस परियोजना से जुड़े हर नागरिक, निवेशक, अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूं.
