डंपर से टकराई बाइक, 2 युवक गंभीर घायल

उज्जैन। मिस्त्री का काम करने वाले दो युवक शनिवार सुबह सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों को गंभीर चोट लगने पर उपचार के लिए शासकीय चरक अस्पताल लाया गया।

मकड़ोन के ग्राम पाट में रहने वाला अंकित पिता गोवर्धन और हरिओम पिता निर्भय सिंह मिस्त्री का काम करते हैं। शनिवार सुबह दोनों बाइक से सवार होकर उज्जैन काम के लिए आ रहे थे। रास्ते में ग्राम झालरा के समीप अंकित बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और आगे चल रहे डंपर से जा टकराया। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। घटनाक्रम में बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस द्वारा घायलों के बयान दर्ज कर मामले में जांच शुरू की जाएगी। एक अन्य दुर्घटना में इंदौर के व्यास नगर में रहने वाला पंकज पिता राधेश्याम 30 वर्ष इंगोरिया में रहने वाले अपने मामा के यहां शादी में शामिल होने के लिए बाइक से आ रहा था, इंगोरिया पहुंचने के बाद बाइक की रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सडक़ किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। ग्रामीणों ने उसे घायल हालत में देखा तो पूछताछ की। मामा का परिवार घटनास्थल पहुंचा और पंकज को अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। विदित हो कि शहर में सडक़ों का निर्माण कार्य चल रहा है और डंपरों का आना जाना ज्यादा है। इस लिए अपने वाहनों का संभलकर चलाना चाहिए।

Next Post

अमेरिका के पास ईरान पर हमला करने के लिए 3,554 टारगेट बाकी हैं : ट्रम्प

Sat Mar 28 , 2026
वॉशिंगटन, 28 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना के पास इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ अपना सैन्य अभियान पूरा करने और ईरान पर हमला करने के लिए 3,554 टारगेट बाकी हैं। श्री ट्रम्प ने मियामी में कहा, “हमारे पास अभी 3,554 टारगेट बाकी हैं और यह […]

You May Like