सीधी:राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के पावन अवसर पर मिश्रा नर्सिंग होम परिवार द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.बीना मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर और धरती – दोनों की जरूरत हर जीवन को है। उन्होंने आगे कहा कि पौधरोपण का यह कार्य पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित संदेश है।
डॉ.बीना मिश्रा ने कहा कि हमारे जीवन रक्षक डॉक्टरों ने न केवल मानव जीवन की सेवा की शपथ निभाई है, बल्कि प्रकृति संरक्षण की भी जिम्मेदारी निभाई।इस प्रेरणादायी आयोजन में डॉ. उदय सिंह, डॉ. दीक्षित, डॉ. रंजना, डॉ. अखिलेश, डॉ. प्रतीक, डॉ. राम, डॉ. रत्नेश, डॉ. साक्षी, डॉ. विवेक, डॉ. मनोज, डॉ. रमाशंकर, डॉ. अतुल जैसे समर्पित चिकित्सक उपस्थित थे।
Next Post
श्योपुर में भारी बारिश से कुवारी नदी उफान पर,विजयपुर का संपर्क टूटा
Wed Jul 2 , 2025
श्योपुर:जिले में जारी तेज बारिश ने विजयपुर और आसपास के इलाकों में हालात बिगाड़ दिए हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। सबसे अधिक खतरा कुवारी नदी में बढ़ते जलस्तर को लेकर बना हुआ है।अगरा में कुवारी नदी का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि पुल […]

You May Like
-
4 months ago
कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण
-
8 months ago
मंदिर मेें चोरी करने वाले गए जेल