बिजली के तारों से टकराई मां काली की प्रतिमा

सतना: मैहर जिले के अमरपाटन मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब माँ काली की एक प्रतिमा में अचानक आग लग गई। यह घटना तब हुई जब प्रतिमा को कटनी से अमरपाटन लाया जा रहा था और उसे स्थापित करने की तैयारियां चल रही थीं।बताया गया कि प्रतिमा के ऊपरी हिस्से में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, सभी लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि, आग लगने से प्रतिमा को कुछ नुकसान पहुंचा।

Next Post

बंद कमरे में मिला स्कूल संचालक का शव पुलिस ने शुरू की जांच

Thu Mar 19 , 2026
सतना: मैहर के वार्ड नंबर 11 स्थित सीमा शिशु विकास पूर्व माध्यमिक विद्यालय के संचालक अनिल तिवारी (50 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उस कमरे में मिला जिसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू […]

You May Like