
भोपाल के गोविंदपुरा में NCB ने कार्रवाई करते हुए एक किलो चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली से बस में चरस लेकर आ रहा था। NCB ने थाने के सामने बस रुकवाकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी हैदराबाद का रहने वाला बताया जा रहा है।
