
जबलपुर। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने व्यवसायिक वाहनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वीरो एलएनटी एक्स्ट्रा को नए अत्याधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया। स्टार ऑटोमोबाइल्स की ओर से सोमवार को होटल शॉन एलिजे में आयोजित कार्यक्रम में वाहन की खूबियों और नई तकनीकों की जानकारी दी गई। नए मॉडल में 1600 किलोग्राम तक पेलोड क्षमता, 3035 एमएम की लोड बॉडी, आईमैक्स तकनीक, एंड्रॉइड ऑटो, क्रूज कंट्रोल और इको मोड जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
सुरक्षा के लिए एयरबैग, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 4एक्स फ्रंट सेफ्टी और एआईएस-096 अनुपालन की सुविधा है। वाहन में 1.5 लीटर एमडीआई इंजन 80 एचपी पावर और 210 एनएम टॉर्क देता है। कार्यक्रम में महिंद्रा क्षेत्रीय कार्यालय से अंकुर सबरवाल, प्रशांत तोमर, देव यादव और क्लस्टर ट्रेनर राहुल पटेल मौजूद रहे। वहीं स्टार ऑटोमोबाइल्स के निदेशक रेवत सिंह, सीईओ सीवी ललित किशोर, सीईओ पीवी मनीष तिवारी, महाप्रबंधक सीवी राज पटेल, महाप्रबंधक शैलेंद्र पांडेय और सेल्स हेड संत सिंह सहित नरपत सिंह, सुमित श्रीवास्तव, सुमित कनौजिया, अजय पिल्लई, आशीष सेन, सुमित पिल्लई, अमन दुबे व साकेत साहू उपस्थित रहे। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि वाहन में डी+2 सीटिंग, स्लीपिंग अरेंजमेंट और समायोज्य चालक सीट जैसी सुविधाएं भी हैं, जिससे लंबी दूरी के दौरान आराम बढ़ेगा। निदेशक रेवत सिंह ने ग्राहकों का आभार जताते हुए बिक्री के साथ बिक्री पश्चात बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
