रुपया 22 पैसे चढ़ा

मुंबई, 16 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी व्यापार नीतियों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 22 पैसे मजबूत होकर 85.59 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 85.81 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ 85.59 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसी स्तर पर बंद हुआ। सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर बिकवाली से 85.51 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया जबकि लिवाली होने से यह 85.72 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक व्यापार शुल्कों में राहत और चल रहे व्यापार तनावों के बीच भारत की अपेक्षाकृत स्थिर और लचीली स्थिति ने विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया। इसका असर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की मजबूत भागीदारी में देखने को मिला, जिन्होंने भारतीय पूंजी बाजारों में 6000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया, जिससे समग्र धारणा को बल मिला।

पिछले सप्ताह भी रुपया लगभग एक प्रतिशत मजबूत हुआ, जो आंतरिक आर्थिक स्थिरता और बाहरी परिस्थितियों में सुधार दोनों को दर्शाता है। हालांकि, वैश्विक व्यापार युद्ध की संभावनाएं अभी भी मंडरा रही हैं, जिससे निकट भविष्य में अस्थिरता से इनकार नहीं किया जा सकता।

मुद्रा विश्लेषकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रुपया 85.25 रुपये प्रति डॉलर से 86.25 रुपये प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में रह सकता है। वहीं, वैश्विक व्यापार विकास और पूंजी प्रवाह से जुड़े संकेत आगे की दिशा तय करेंगे।

 

Next Post

देश की सबसे लम्बी रेलवे सुरंग जानसू का हुआ ब्रेक थ्रू, वैष्णव ने किया निरीक्षण

Wed Apr 16 , 2025
देहरादून 16 अप्रेल (वार्ता) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को उत्तराखंड में योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। तत्पश्चात देवप्रयाग और जानसू के बीच बन रही जानसू सुरंग का भी दौरा किया। आज ही इसका ब्रेकथ्रू हुआ। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारीयों को उचित दिशा निर्देश […]

You May Like