भोपाल, 05 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज आगामी विधानसभा सत्र के संबंध में विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
डॉ यादव सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विधानसभा सत्र की तैयारी के संबंध में विधायकों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर को वे तेंदूखेड़ा विधानसभा के लोलरी जाएंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम को भोपाल में 16वें वित्त आयोग की टीम के साथ बैठक करेंगे।
रात को वे नयी दिल्ली जाकर वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
