युवक ने की हर्ष फायरिंग, कंधे पर बैठा था मासूम, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

गुना: जिले के बमोरी तहसील अंतर्गत सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाला एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। यहाँ एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान जश्न के माहौल में सरेआम बंदूक से हवाई फायरिंग की गई, जिससे वहाँ मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो भिलाला समाज के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सैकड़ों युवाओं की भीड़ के बीच संगीत की धुन पर डांस चल रहा है। इसी दौरान एक युवक हाथ में बंदूक लहराते हुए अचानक हवाई फायर कर देता है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय युवक ने गोली चलाई, ठीक उसी के पास एक अन्य युवक ने नाबालिग बच्चे को कंधे पर बैठा रखा था।

बड़ा हादसा टला, नियमों की उड़ी धज्जियां

हर्ष फायरिंग के दौरान जरा सी चूक किसी की जान ले सकती थी, लेकिन खुशकिस्मती से कोई हताहत नहीं हुआ। कानूनन किसी भी सार्वजनिक उत्सव या समारोह में हथियार का प्रदर्शन और फायरिंग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद डोंगरी गांव में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
प्रशासनिक मुस्तैदी पर सवाल
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह हथियारों का प्रदर्शन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून के खौफ की कमी को दर्शाता है। फिलहाल, वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और कार्रवाई की चर्चा तेज है।

Next Post

कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान के बीच ऊंचे इलाकों में अगले 24 घंटों में बर्फबारी का अनुमान

Fri Jan 16 , 2026
श्रीनगर, 16 जनवरी (वार्ता) कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान के बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान लगाया है कि केंद्र शासित प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिलों के ऊंचे इलाकों, जिनमें राजदान टॉप, गुरेज और तुलैल […]

You May Like

मनोरंजन