भोपाल। एलएन आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद कौशलम कार्यक्रम भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजन अर्चन कर किया गया. एल एन आयुर्वेद महाविद्यालय के सभागार में आयुर्वेद कौशलम व लक्ष्य 2025 के आगाज के लिए आवश्यक कार्यक्रम होंगे. आयोजन 12 से 17 जून तक शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय उज्जैन में किया जा रहा है. साथ ही स्नातकोत्तर प्रवेश में सफलता के लिए प्री पी जी मॉक टेस्ट लक्ष्य 2025 का आयोजन भी किया जा रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सपन जैन द्वारा की गई तथा अंत में आभार प्रदर्शन और संचालन डॉ शैलेष जैन द्वारा किया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सचिव विश्व आयुर्वेद परिषद डॉ सौरभ मेहता द्वारा आयुर्वेद कौशलम् व लक्ष्य 2025 की सफलता हेतु सभी छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु आवाहन किया गया.
एलएन आयुर्वेद में कौशलम लक्ष्य 2025 का आगाज
