
भोपाल। राजधानी के विधायक विश्राम ग्रह स्थित शहीद भवन में अखिल भारतीय लोधी, लोधा, लोध महासभा, मध्यप्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने समाज की एकजुटता, शिक्षा और संगठनात्मक सशक्तिकरण पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, सामाजिक समरसता और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी निभानी चाहिए और समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक पहल करनी चाहिए।
मंत्री पटेल ने महासभा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करें तथा जरूरतमंद वर्ग के लिए सहयोग की योजनाएं बनाएं। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और समाजहित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
