
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में महेश, उनकी पत्नी ललिता और तीन बच्चे शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, परिवार के सभी पांचों सदस्यों के शव बिस्तर पर एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। शुरुआती जांच में रात में नूडल्स खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और खाद्य सुरक्षा विभाग मौके पर पहुंच गए। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस मौत के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है।
