ग्वालियर: बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, सलमान खान, जॉन अब्राहम और अजय देवगन जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर किया है। अब वह अपनी नई फिल्म “मैं वापस आऊंगा” को लेकर चर्चा में हैं।
अंजना सुखानी आज श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर के गरबा डांडिया महोत्सव में शामिल होने ग्वालियर आई है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा “मैं वापस आऊंगा” बेहद खास फिल्म है क्योंकि इस फिल्म से इम्तियाज अली का नाम जुड़ा हुआ है। उनके साथ काम करना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि श्रीजी इवेंट्स एंड प्लानर के गरबा महोत्सव में मुझे आमंत्रित किया गया है उसके लिए मैं संस्था के सभी मेंबरों एवं ग्वालियर बासियो को धन्यवाद देता हूं एवं नवरात्रि पर सभी को शुभकामनाएं भी देती हूं। वही ग्वालियर की रहने वाली मिस इंडिया बॉलीवुड सेलिब्रिटी काजल जैन ने कहा कि मेरी अभी कुछ प्रोडक्शन हाउस में बात चल रही है। अभी मैंने पंजाबी एवं कुछ हिंदी फिल्मों में काम किया है और भविष्य में बॉलीवुड में काम करने पर बात चल रही है।
