एमपी नगर के स्पा सेंटरों में छापेमारी, जांच में जुटे अधिकारी

भोपाल। एमपी नगर क्षेत्र में पुलिस ने गुरूवार को करीब एक दर्जन स्पा सेंटरों में छापेमार कार्रवाई की. संचालित स्पा सेंटरों अनैतिक गतिविधियां नहीं चलें, इसको लेकर पुलिस ने छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संचालकों को सख्त हिदायत भी दी.

मिली जानकारी के मुताबिक एसीपी मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में स्पा सेंटरों में छापेमार कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम गठित की गई. इस दौरान करीब एक दर्जन स्पा सेंटर में जांच की गई. कहीं से भी कुछ भी गलत होने की जानकारी सामने नहीं आई है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर संचालकों को सख्त हिदायत भी दी कि कोई भी अनैतिक गतिविधि होगी तो कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

शिक्षा के साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला: रीती

Thu Feb 12 , 2026
सीधी। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट में फुटबॉल फॉर स्कूल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सीधी जिले के चयनित 140 विद्यालयों को मुख्य अतिथि विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक के द्वारा फुटबॉल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप […]

You May Like