
छिंदवाड़ा। रमना गुरैया में मंगलवार शाम घर के सामने सड़क पर टहल रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, खैरलाल पिता फागलाल अहिरवार 65 वर्ष निवासी रमना गुरैया, मंगलवार शाम अपने घर के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में खैरलाल को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है।
