मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में पहुंचीं 107 शिकायतें

सतना: नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर पालिक निगम सतना द्वारा मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम के अंतर्गत जोन कार्यालय क्रमांक 5, टिकुरिया टोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 107 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 83 का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष 24 आवेदन निराकरण की प्रक्रिया में हैं।
आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की। शेष आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित शाखाओं द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

देश के कई हिस्सों में मौसम लेगा करवट, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और नए चक्रवाती सिस्टम से झमाझम बारिश के आसार

Sat Oct 10 , 2026
नई दिल्ली,  देश के मौसम ने एक बार फिर करवट लेनी शुरू कर दी है, जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आगामी 15 अक्टूबर तक […]

You May Like

Play sound